Posts

Showing posts from August, 2016

ये दिल्ली इतनी गन्दी क्यों है!!!

आप अगर दिल्ली घूमने आये हैं तब यहाँ की गंदगी को देख कर ज्यादा हैरान नहीं होंगे क्योंकि अपने भारत का लगभग सभी शहर और गावँ का यही हाल है। किन्तु जैसे ही आप ये सोचेंगे की दिल्ली तो देश की राजधानी है कम से कम राष्ट्रीय राजधानी को तो साफ होना चाहिए!!! अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो सही सोच रहे है पर इस चीज़ को समझने के लिए पहले दिल्ली को समझना होगा। और वह भी खुले दिल से। दिल्ली कई हिस्सों में बटी हुई है। सबसे पहला नई दिल्ली और दिल्ली। बहुत से कहने वाले कहेंगे की नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली। पर मेरी समझ से ऐसा नहीं है। आप इसको सरकार की नज़रो से देखिये। नई दिल्ली को नई दिल्ली नगरपालिका परिसद(NDMC) देखती है। और वहां पर साफ सफाई, टैक्स वसूली, विकास का जिम्मा इसी को है। नई दिल्ली इलाका वी आई पी इलाका आता है जिसमे हमारे देश के नेता, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सही सभी गण्यमान्य व्यक्ति रहते हैं। इस लिहाज़ से सफाई और सुरक्षा बढ़िया है दिल्ली के दूसरे इलाके से। दिल्ली का बाकि हिस्सा दिल्ली नगरपालिका परिषद् (MCD) के अधीन आता है। MCD बाक़ी दिल्ली से टैक्स वसूलती है पर ये विभाग सभी सरकारी विभागों में सबसे ज्या